महाराष्ट्र मंडल ने चौबे कालोनी में राहगीरों को पिलाया मठा
- वल्लभ नगर और शंकर नगर केंद्र के बाद महाराष्ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं की अनुकरणीय पहल
रायुपर। महाराष्ट्र मंडल के चौबे काॅलोनी महिला केंद्र ने मंगलवार, 19 मई को चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए राहगीरों को मठा वितरित किया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को मठा वितरित करने में अहम योगदान दिया और मंडल के सेवाभावी कार्यों की सराहना की।
चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल के विशेष आतिथ्य में सैकड़ों राहगीरों को मठा वितरित किया गया। इसकी शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। केंद्र की महिलाओं ने सफेद ड्रेस कोड के साथ सुबह 10 बजे से मठा बांटना शुरू किया, जो कई घंटों तक चलता रहा। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, अपर्णा कालेले, स्वाती डबली, गौरी क्षीरसागर, संगीता निमोणकर, अनुपमा बोधनकर, मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, आरुषि डबली, प्रकाश गुरव, नानक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












Leave A Comment