भेषज विशेषज्ञ नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 25 मई को
बिलासपुर. जिला चिकित्सालय में स्पेशलिस्ट मेडिसिन (भेषज विशेषज्ञ) पद पर अस्थायी नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 25 मई 2026 को रखा गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नूतन चौक, सरकंडा में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकते है। अभ्यर्थियों का पंजीयन सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है।














Leave A Comment