सुशासन तिहार में 10 मिनट में बना पवन का आयुष्मान कार्ड
0- गुढियारी जनसमस्या निवारण शिविर में मौके पर हुआ समाधान, पवन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
रायपुर. राज्य शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर निगम रायपुर क्षेत्र के गुढियारी में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में भारत माता चौक निवासी श्री पवन कुमार ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया।
आवेदन मिलते ही प्रशासनिक अमले ने आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तत्काल पूरी की और मात्र 10 मिनट के भीतर श्री पवन कुमार को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड सौंप दिया गया। कार्ड प्राप्त होने पर पवन के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी।
पवन ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार स्वयं लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड मिलने से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी, जो गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।










Leave A Comment