बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार
0- “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ
0- मेडिकल ऑफिसर श्री गौरव जायसवाल ने अनाथालय में बच्चों के लिए किताब एवं कुलर भेंट किया
रायपुर. जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।
इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती कविता सिन्हा ने आंगनबाड़ी केंद्र श्याम नगर, ग्रामीण कि कृषि विस्तार अधिकारी श्री मुकेश कुमार देवांगन ने आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंडरभट्ठा, भृत्य श्री भूषण साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र बोरियाखुर्द, सहायक राजस्व ने निरीक्षक श्री तोरण गिरी गोस्वामी ने आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम कामता, मेडिकल ऑफिसर श्री गौरव जायसवाल ने अनाथालय माना कैंप, एएनएम सुश्री रागिनी बढ़घरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोवा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।










Leave A Comment