शिवाजी महाराज देश से प्रेम करना सिखाते हैं: काले
0- महाराष्ट्र मंडल में छत्रपति शिवाजी महाराज की मासिक महाआरती में जुटे कई सभासद
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की ओर से हर माह की 19 तारीख को होने वाली शिवाजी महाराज की महाआरती मंगलवार को देर शाम हुई। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों ने पूरे जोश के साथ महाआरती में भाग लिया। तत्पश्चात शिवाजी महाराज के शौर्य और जीवन पर गहरी जानकारी रखने वाले वरिष्ठ सभासद कल्याण देशपांडे ने शिवराया के बारे में बहुत सी ऐसी जानकारी दी, जो उपस्थित श्रोताओं को भी मालूम नहीं थी।
मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने सादगी भरे संक्षिप्त आयोजन में कहा कि शिवाजी महाराज से हमें देश के स्वाभिमान के लिए खड़े होना, लड़ना और अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना सीखा जा सकता है। शिवराया हमें अपने राष्ट्र से प्रेम करना और सर्व धर्म समभाव के साथ राष्ट्र के स्वाभिमान, उत्थान के लिए हरसंभव समर्पित भाव से काम करना सिखाते हैं। इस मौके पर सचिव चेतन गोविंद दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे, प्रभारी डॉ. शुचिता देशमुख, शुभम पुराणिक, कल्याण देशपांडे, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे।












Leave A Comment