ब्रेकिंग न्यूज़

 वीर सावरकर पर निबंध, फैंसी ड्रेस स्‍पर्धा महाराष्‍ट्र मंडल में 28 को

0- 26 मई को राष्‍ट्रपति के हाथों पद्मश्री सम्‍मान से सम्‍मानित होने के बाद रायपुर में बस्‍तर की प्रसिद्ध डाॅक्टर गोडबोले दंपती का भी किया जाएगा अभिनंदन
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल में स्‍वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की 28 मई को मनाई जाने वाली जयंती पर निबंध स्‍पर्धा आयोजित की गई है। साहित्‍य समिति की प्रमुख कुमुद लाड के अनुसार 200 शब्दों में वीर सावरकर के जीवन प्रसंगों पर 25 मई तक निबंध आमंत्रित किए गए हैं। निबंध लेखन की तमाम प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्‍ठ प्रविष्टि को शुक्रवार, 28 मई को आयोजित वीर सावरकर जयंती पर पुरस्कृत किया जाएगा।
कुमुद ने बताया कि इस मौके पर 10 वर्ष आयुवर्ग के बच्‍चों के बीच ‘मैं भी सावरकर फैंसी ड्रेस स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी भी 25 मई तक चौबे कॉलोनी‍ स्थित महाराष्‍ट्र मंडल कार्यालय अथवा साहित्‍य समिति प्रभारी कुमुद लाड से मिलकर अपना पंजीयन सुनिश्चित कर लें। इस मौके पर कुमुद ने जोर देकर कहा कि जिनके पास भी वीर सावरकर जी से संबंधित साहित्य, पुस्तक, पत्रिकाएं दान करने के लिए हों, तो वे महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी में पुस्‍तक दान कर सकते हैं, या इसके लिए संपर्क कर सकते हैं।
महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने जानकारी दी कि वीर सावरकर जयंती पर लगभग 37 वर्षों से बस्‍तर के बारसुर में अति पिछड़े गरीब आदिवासियों की नि:स्‍वार्थ व नि:शुल्‍क चिकित्‍सा करने वाले डॉ. रामचंद त्र्यंबक गोडबोले व उनकी पत्‍नी डॉ. सुनीता गोडबोले को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्‍मानित किया जाएगा। बताते चलें कि डॉ. गोडबोले दंपती के नि:स्‍वार्थ मानव सेवा के संकल्‍प से प्रभापित होकर राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उन्‍हें 26 मई को पद्मश्री उपाधि से नवाजेंगी।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english