ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार 2026: शिविर से नेहा का 15 मिनट में बना राशन कार्ड

0- महंगे राशन और परेशानियों से जूझ रहे परिवार को मिली राहत, मठपुरैना जनसमस्या निवारण शिविर में 19 हितग्राहियों को मिला राशन कार्ड
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार अब आमजन के जीवन में बदलाव की कहानी लिख रहा है। गांवों सहित नगरीय निकायों में लग रहे जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को राहत और संतोष मिल रहा है। इसी क्रम में रायपुर निगम क्षेत्र जोन 6 के मठपुरैना सामुदायिक भवन में आयोजित सुशासन शिविर एक परिवार के लिए खुशियों की सौगात बनकर आया। चंद्रशेखर वार्ड निवासी श्रीमती नेहा पटेल को लंबे इंतजार के बाद उनका नया राशन कार्ड प्राप्त हुआ, जिससे उनके जीवन में बड़ी राहत आई।
नेहा शहर के निजी शोरूम में कार्य करती है तथा पति के साथ बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उन्होंने बताया कि राशनकार्ड के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्हें महंगे दामों पर बाजार से राशन खरीदना पड़ता था। नेहा बताया कि शिविर में मैंने आकर आवेदन किया, जिस पर खाद्य विभाग की टीम ने प्राथमिकता के आधार पर आवेदन का निराकरण कर शिविर में मात्र 15 मिनट में ही राशन कार्ड प्रदान किया। जैसे ही नेहा के हाथों में राशन कार्ड मिला, उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।
सुशासन तिहार आमजनों की समस्या के समाधान का सशक्त माध्यम बन गया है। मठपुरैना सामुदायिक भवन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 19 लोगों का राशन कार्ड बनाकर दिया गया। राशन कार्ड पाकर हितग्राहियों के चेहरे में खुशी और सुकून दिखाई दे रही थी।
 नेहा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला अभियान साबित हो रहा है।
सुशासन तिहार के ऐसे शिविर अब सिर्फ प्रशासनिक आयोजन नहीं,  बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनते जा रहे हैं, जो लंबे समय से अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशान हो रहे थे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english