ब्रेकिंग न्यूज़

 बिहान योजना से बदली जिंदगीः सपना मंडल बनीं आत्मनिर्भर महिला उद्यमी

रायपुर. जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में “बिहान” योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है। यह कहानी है अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पिपरौद निवासी श्रीमती सपना मंडल की, जो आज आत्मनिर्भर महिला उद्यमी बन चुकी हैं। बिहान योजना से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
श्रीमती मंडल पहले गृहणी थीं एवं मजदूरी का कार्य करती थीं। उन्होंने बताया कि एक दिन उनके गांव में बिहान योजना की सीआरपी दीदियाँ पहुंचीं, घर-घर जाकर सर्वे किया तथा महिलाओं को समूह से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी। इसके बाद वे स्वयं समूह से जुड़ीं और वर्तमान में ग्राम संगठन में सचिव के पद पर हैं।
समूह से जुड़ने के बाद उन्हें एमसीपी के तहत 60 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई, जिसका उपयोग उन्होंने कृषि कार्य में किया। इसके बाद आईएफसी के तहत उन्हें मुर्गी के चूजे प्राप्त हुए एवं स्वयं की कुछ राशि जोड़कर उन्होंने मुर्गी पालन की आजीविका गतिविधि का कार्य शुरू किया।
श्रीमती मंडल ने बैंक से 1 लाख रुपये का ऋण लिया और मुर्गी पालन व्यवसाय का विस्तार किया। वर्तमान में उनके पास लगभग 1500 मुर्गियाँ हैं। इस व्यवसाय से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और अब उन्हें मजदूरी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। श्रीमती मंडल ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने 1 लाख 40 हजार रुपये की मुर्गियों का विक्रय किया है एवं कृषि कार्य से 1 लाख 24 हज़ार की आय अर्जित कर चुकी हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english