ब्रेकिंग न्यूज़

 उत्कर्ष योजना के तहत आवेदन 20 जून तक

बिलासपुर. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को वर्ष 2026-27 में राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी को अपने विद्यालय में 20 जून 2026 तक आवेदन जमा करना होगा। प्रवेश के लिए 26 जुलाई 2026 रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।   
योजना के तहत केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र होंगे, जो राज्य में संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हों तथा कक्षा 4वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किए हों। अभिभावकों की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही छात्र-छात्राएं ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत अथवा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत होना आवश्यक है। प्रवेश परीक्षा जिला एवं विकासखंड स्तर पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। छात्र-छात्राएं केवल अपने मूल निवास जिले में ही आवेदन कर सकेंगे। अन्य जिले में किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं नियमावली की जानकारी संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english