दमकसा-पेटेचुआ बारहमासी सड़क का निर्माण पूरा
0- बालोद एवं कांकेर जिले के ग्रामीणों का सफर हुआ आसान
बालोद,.लोक निर्माण विभाग कांकेर के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कांकेर और बालोद जिले को जोड़ने वाले दमकसा-पेटेचुआ मार्ग का कायाकल्प हो गया है। उन्होंने बताया कि अनुबंध राशि 374.25 लाख की लागत से 6.80 किलोमीटर लंबे इस कच्चे रास्ते को अब एक शानदार बारहमासी डामरीकृत सड़क में बदल दिया गया है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए मार्ग में 05 नए पुलियों का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस नई सड़क के बनने से कांकेर जिले के दमकसा, कसावाही, भर्रीटोला, कुर्रूटोला और बालोद जिले के पेटेचुआ, बड़भूम, मंगलतराई गांवों की बड़ी आबादी लाभान्वित हो रही है। अब उच्च गुणवत्ता से बनी इस सड़क के कारण अब ग्रामीणों के समय और दूरी दोनों की बड़ी बचत हो रही है।










Leave A Comment