नगर पंचायत डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखंड के ढोर्रीठेमा में जनसमस्या निवारण शिविर
बालोद. राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पंचायत डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखण्ड के ढोर्रीठेमा में 22 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में सभी 15 वार्डों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश कुमार बंजारा (मो. 8839088152) को नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता श्री भानुप्रकाश भोस को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ढोर्रीठेमा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम कुंजकन्हार, भर्रीटोला, ढोर्रीठेमा, पेण्डरी, पचेड़ा, पटेली, कंुआगोंदी, बोरगांव, उकारी, कांडे, टेकाढोडा, सिंगनवाही, कारूटोला और धोबनी ब के ग्रामीण शामिल होंगे।












Leave A Comment