ब्रेकिंग न्यूज़

 टीम प्रहरी अभियान  : मरीन ड्राइव मार्ग  में स्वच्छता को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया

    रायपुर-  रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला,नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे , कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, जोन 3 सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, , उप अभियंता नगर निवेश श्री अक्षय भारद्वाज सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता की टीम, नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग और जोन 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 3  क्षेत्र अंतर्गत तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत  राजधानी शहर के प्रमुख मार्ग में स्वच्छता को लेकर जनजागरण के व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से मरीन ड्राइव में सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी गयी है कि वे किसी भी हालत में कचरा तेलीबाँधा तालाब में ना डालें, कचरा मिक्स ना देवें, बल्कि अनिवार्य रूप से पृथक - पृथक कचरा सफाई मित्र को देवें, साथ ही कचरा पृथक - पृथक रखने अनिवार्य रूप से अपनी दुकान में डस्टबिन पृथक - पृथक रखें और पृथक - पृथक कचरा सफाई मित्र को देवें, अन्यथा की स्थिति में व्यवस्था सुधारने कड़ी कार्यवाही की जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
        आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 3 अंतर्गत तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव डंगनिया मुख्य मार्ग  में लगभग 15 ठेलों,गुमटियों के संचालकों के मध्य स्वच्छता को लेकर जनजागरुकता अभियान चलाया गया।
        टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे स्वच्छता जनजागरण अभियान से राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भिन्न मुख्य मार्गो का यातायात निरन्तर सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित लगातार त्वरित राहत प्राप्त हो रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english