जोन 10 में सवा तीन करोड़ से भी अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों को लिए भूमिपूजन
रायपुर - रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम रायपुर जोन 10 अंतर्गत वार्ड 49, 52,53 में विभिन्न 29 स्थानों में कुल सवा तीन करोड़ रूपये से भी अधिक की स्वीकृत लागत से नए विकास कार्य शीघ्र करने रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने रायपुर नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह, पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर, श्री मनोज जांगड़े सहित नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर नागरिकों को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू के निर्देश पर एक और शानदार सौगात दे दी .
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, पार्षद श्री मनोज जांगड़े, श्री विनय पंकज निर्मलकर एवं नागरिकों सहित श्रीफल फोड़कर कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया.
रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तेज गति से नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन कर स्वीकृति अनुसार कार्य विभिन्न स्थानों पर वार्ड 49, 52 एवं 53 के क्षेत्र संदीप साहू, तत्काल प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सहित प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना जनहित में सुनिश्चित करवाने के नाली, पुलिया, नाला, सामुदायिक भवन, पाईप लाईन विस्तार, के लगभग सवा 3 करोड़ की लागत से कराये जाने के निर्देश दिए. पार्षदों ने कार्य प्रारम्भ करवाने लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू को सभी वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.












Leave A Comment