ब्रेकिंग न्यूज़

 अधिक मास के शनिवार को घी के दीये जलाकर किया गया हनुमान चालीसा पाठ

 - महाराष्‍ट्र मंडल की आध्‍यात्मिक समिति के अभियान में शामिल है राम रक्षा स्‍त्रोत पाठ भी
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाला राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ इस शनिवार भी उत्साह के साथ जारी रहा। अधिक मास होने के कारण चौबे काॅलोनी केंद्र की महिलाओं ने स्वामी आत्मानंद सरोवर स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर घी की दीये जलाए और हनुमान चालीसा व राम रक्षा स्तोत्र का एक साथ मिलकर पाठ किया। इस दौरान संयोजिका अक्षता पंडित, स्वाती डबली, गौरी क्षीरसागर और सुमन काले उपस्थित रहीं। 
आध्यात्मिक समिति की आकांक्षा गद्रे ने चौबे कालोनी केंद्र के साथ रोहिणीपुरम, अमलीडीह सहित अनेक महिला केंद्रों के अलावा सियान गुड़ी और मंडल कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। रोहिणीपुरम महिला केंद्र के सदस्यों ने इंद्रप्रथ कॉलोनी में रीना बाबर के रास डांस स्टूडियो में एकत्रित होकर पाठ किया। इस दौरान अलका कुलकर्णी, अपर्णा जोशी, अपर्णा वरारपांडे, संध्या खंगन, अचला मोहरीकर, मीरा कुपटकर, मंगला पुराणकर, विशाखा पोगडे़, जयश्री गायकवाड़, शीतल कंबलकर, प्राची जोशी, सोनाली कुलकर्णी, मीना विभूते, स्मिता बल्कि, वीणा वंडलकर, ऋतु बहिरट, अक्षदा बहिरट, प्राची गनौदवाले, साधना बहिरट, राजश्री वैद्य, अनुभा साडे़गावकर, रचना ठेंगड़ी सहित अनेक महिला सभासद उपस्थित रहीं। इसी तरह अमलीडीह केंद्र की अक्षरा भागड़े, शोभा जोशी, अर्चना भाखरे और शशि भट्ट ने एक स्थान पर एकत्रित होकर पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में भी पाठ किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र मंडल की लेखा व्यवस्थापिका बी. नंदिनी नायडू, सखी निवास मैनेजर कम्लेश्वरी साहू, वार्डन मंजिरी भगाड़े, श्रद्धा जोशी, हुल्लास देवांगन, मेस की मुख्य रसोइया जामबाई यदु, सुनीता तांडी, वैशाली टांगले, गायत्री साहू, हेमिन साहू, सविता निषाद, नीता खड़तकर उपस्थित रहीं। इसके साथ सियान गुड़ी में डॉ. ओपी सोनी, लखन लाल साहू, विष्णु कुमार मिश्रा, केके पाठक, डॉ. ओसी बिसेन, डॉ. कमल वर्मा ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english