पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव की तैयारी को लेकर हुई "आवास एवं अतिथि सत्कार समिति की बैठक
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव की तैयारी के संबंध में "आवास एवं अतिथि सत्कार समिति" की बैठक मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्रेस क्लब में हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर समिति के सभी सदस्य बेहद उत्साहित नजर आए। बैठक में सभी सदस्यों ने बाहर से आने वाले अतिथियों के आवास व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष दिनेश यदु ने अतिथियों की आवास व्यवस्था को बेहतर तरीके से करने की बात कही। बैठक में समिति के संयोजक शंकर चंद्राकर, विजय मिश्रा, अख्तर हुसैन, टीकम वर्मा, लखन शर्मा, संजय वर्मा, पवन सिंह ठाकुर, अब्दुल शमीम, रामजी साहू, दिनेश सोनी व मलकीत सिंह उपस्थित रहे।










Leave A Comment