सीईओ चंद्रवंशी ने ली जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक
0- 31 मई तक जल संरचनाओं का निर्माण कर जेएसजेबी पोर्टल में अनिवार्य रूप से एंट्री कराने के दिए निर्देश
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के कार्यों की प्रगति के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर पूर्ण, प्रगतिरत एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जेएसजेबी पोर्टल में जल संचय, जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत पूर्ण कार्यों के एंट्री के संबंध में विभागवार जानकारी ली गई। श्री चंद्रवंशी ने सभी विभाग प्रमुखों को 31 मई तक अधिक से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण कर जेएसजेबी पोर्टल में उनका शत प्रतिशत एंट्री करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पंचायत एवं कृषि विभाग के उप संचालकों के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में सीईओ श्री चंद्रवंशी ने बारी-बारी से विभागवार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगतिरत एवं पूर्ण जल संरचनाओं के निर्माण के संबंध में जानकारी ली।













Leave A Comment