पूर्व कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष कमल झज्ज समेत 14 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन
- प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष किया भाजपा प्रवेश, देव ने भगवा गमझा पहना कर किया नवप्रवेशियों का अभिनंदन
- भाजपा के राष्ट्रवादी विचार को मिल रहा विस्तार, राष्ट्र व जनसेवा के लिये करें कार्य - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
जगदलपुर। इंदिरा वार्ड में हो रहे उपचुनाव के बीच आज गुरूवार को कांग्रेस की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कमल झज्ज ने चौदह कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा जिला कार्यालय में कमल झज्ज व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया व विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी का भगवा गमझा पहना कर पुष्पा गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित है। भाजपा के राष्ट्रवादी विचार से जुड़ कर पूर्व महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष व महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। सभी नवप्रवेशियों का अभिनंदन है। जो भाजपा संगठन को सशक्त बनाने कार्य करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व महापौर संजय पाण्डेय ने भी भाजपा में प्रवेश करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। भाजपा में प्रवेश करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में पूर्व एल्डर मैन अम्मा जी राव, पूनम यादव, मंजू कश्यप, वसुंधरा आचार्य, रिंकी शर्मा, अनुसुइया शर्मा, भाग्यश्री महाजन, रजनी शर्मा, कला नेताम, सरस्वती बघेल, सोना शर्मा, सागर साहू व कान्ता जैन शामिल हैं।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, सफीरा साहू, आलोक अवस्थी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक,अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, ममता राणा, आशा साहू , ब्रिजेश शर्मा, रिंकू पाण्डेय, श्रीपाल जैन, अभिलाष यादव, अभिषेक तिवारी,अमित कपूर, आशुतोष आचार्य,आदर्श ठाकुर ब्रिजेश कपूर, रमेश नायडू, उदय दुबे, शरद श्रीवास्तव, अच्युत सामंत, मनी विक्रम नायडू, रोहन घोष, योगेश पाणिग्रही, उत्तम साहू आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।






.jpg)






Leave A Comment