ब्रेकिंग न्यूज़

  स्टेडियम के सामने बिना अनुमति चल रही गैस एजेंसी पर भड़के आयुक्त

0- निगम आयुक्त ने किया खुर्सीपार क्षेत्र का औचक निरीक्षण
0- मिनी स्टेडियम की 60 दुकानों की होगी दोबारा नीलामी, दिए निर्देश
​भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का सघन दौरा कर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।
​आयुक्त सबसे पहले जोन-4 खुर्सीपार अंतर्गत इंडोर स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने खेल परिसर का मुआयना करते हुए खेल गतिविधियों के उचित और सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक गाइडलाइंस दीं। इसके पश्चात उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। स्टेडियम परिसर में पूर्व से निर्मित 60 दुकानों के खाली पड़े होने या अव्यवस्थित होने पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से इन सभी दुकानों की पुनः नीलामी की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
​निरीक्षण के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां खुर्सीपार स्टेडियम के ठीक सामने एच.पी. गैस एजेंसी द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के व्यवसाय का संचालन किया जा रहा था। सार्वजनिक और खेल परिसर के समीप इस तरह के व्यावसायिक गतिविधियों को देखकर आयुक्त महोदय ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सुरक्षा और नियमों की अनदेखी पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जोन आयुक्त और सहायक राजस्व अधिकारी को संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
​आयुक्त ने स्टेडियम के समीप स्थित सामुदायिक शौचालय का भी जमीनी स्तर पर बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति को देखा और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड के स्वच्छता कर्मियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक शौचालयों में पानी, बिजली और स्वच्छता की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
​  "निगम की संपत्तियों का सही रखरखाव और जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। अवैध रूप से व्यवसाय करने को बख्शा नहीं जाएगा।"
​निरीक्षण के दौरान जोन-4 के जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव सहित निगम का अमला उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english