ब्रेकिंग न्यूज़

 पावर कंपनी से ईडी मनीष गुप्ता सहित आठ कर्मियों को भावभीनी विदाई

सेवा भवन में प्रबंध निदेशकों ने किया सम्मानित
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी़ से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार गुप्ता सहित कुल 8 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनीज़ के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) श्री एस. के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री राजेश कुमार शुक्ला तथा प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीम सिंह कंवर ने सेवानिवृत्त ईडी श्री गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकगणों ने कहा कि श्री गुप्ता के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभवों से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली हैं। सेवानिवृत ईडी श्री गुप्ता ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
       इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के लोड डिस्पेच सेंटर में आयोजित समारोह में रायपुर से वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री योगेश्वर प्रसाद साहू, राजनांदगांव से वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री प्रमोद कुमर उइके, भिलाई से वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री यशवंत कुमार स्वर्णकार, लाइन सहायक श्रेणी एक श्री रामकिशुन साहू (कोरबा), लाइन सहायक श्रेणी-एक श्री एल.गोपी राव, लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री रूपराम साहू, फार्मासिस्ट श्री संजय कुमार डुमरे को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। जनरेशन कंपनी द्वारा भी सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें प्रबंध निदेशक (उत्पादन) कार्यालय में ईडी श्री मनीष कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।
  इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री के एस मनोठिया, श्री एम एस कंवर, श्री एस के ठाकुर, श्री आर पी नामदेव, श्री एम एस चौहान, श्री वी के दीक्षित, श्री सी  एल नेताम, श्री संजय शुक्ला, श्री एम आर बागड़े, श्री संदीप मोदी, श्री ए एम परियल, मुख्य अभियंता श्री सुभाष शर्मा, श्री रोहित धारीवाल, श्री रजनीश जांगड़ेे, श्री डी के चावड़ा, श्रीमती नंदिनी भट्टाचार्य, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री आई.ए. अंसारी, श्रीमती चंद्रकला गिदवानी, श्री अब्राहिम वर्गीस, श्री प्रसन्ना गोसावी, श्रीमती रश्मि वर्मा, सीएमओ श्री एच एल पंचारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल एवं प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी ने किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english