ब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम फागुनदाह में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर

 वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल 

 शिविर में 721 आवेदनों का किया गया निराकरण
बालोद/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा उन्हें शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु बालोद जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम फागुनदाह में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम फागुनदाह सहित शिविर में आसपास के ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में उपस्थित पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री तेजराम साहू एवं श्रीमती चंद्रिका सहित जनपद सदस्य श्री हेमंत साहू, श्रीमती मीना साहू, श्रीमती प्रमिला रामटेके    सहित अन्य अतिथियों द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत जाल एवं आईस बाॅक्स का वितरण किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र एवं छड़ी, स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र एवं केसीसी कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। शिविर में आज बाल विवाह को सामाजिक बुराई के साथ-साथ सामाजिक अपराध बताते हुए शिविर में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह के रोकथाम के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा शिविर में आज अपने-अपने विभागों से संबंधित कुल आवेदन एवं उनके निराकरण की स्थिति के अलावा आम नागरिकों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। ग्राम फागुनदाह में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1038 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 721 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। 
जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू ने शिविर में उपस्थित लोगों को सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन एवं प्रशासन के प्रतिनिधि आम जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। जिससे कि जमीनी स्तर पर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। इसके अलावा इस दौरान आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सुशासन तिहार के आयोजन को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार की बहुत ही सराहनीय एवं कारगर कदम बताया। श्री साहू ने कहा कि आम नागरिकगण बहुत ही आशा एवं विश्वास लेकर सुशासन तिहार में पहुँचते हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को राज्य शासन एवं आम जनता के आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवदेनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू ने भविष्य में आने वाली भयावह जल संकट के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान के अंतर्गत शिविर में उपस्थित लोगों को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन करने तथा उसके एक-एक बूंद का सदुपयोग करने के अलावा जल संरक्षण अभियान के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को राज्य सरकार का अत्यंत जनहितैषी कदम बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण तथा आला जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी इस भीषण गर्मी में भी आम जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। जो कि बहुत ही काबिले-तारीफ है। जनपद उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा उसी मंशा के अनुरूप आम जनता के बीच पहुँचकर वास्तविक मांगों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने इस भीषण गर्मी के दौरान भी शासन और प्रशासन के प्रतिनिधियों की आम जनता के बीच उपस्थिति भूरी-भूरी सराहना की। श्री साहू ने सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवेनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिला पंचायत सदस्य श्री तेजराम साहू ने सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए इसे छत्तीसगढ़ सरकार के अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को राज्य सरकार के मंशानुरूप शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित कर आम जनता को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने को कहा। इस अवसर पर शिविर में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा शिविर में आज अपने-अपने विभागों से संबंधित कुल आवेदन एवं उनके निराकरण की स्थिति के अलावा आम नागरिकों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि फागुनदाह में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में फागुन्दाह, पेण्डरवानी, पेरापार, अकलवारा, परसुली, खुंदनी, सरबदा, दर्रा, उसरवारा, बागतराई, चंदनबिरही, चिटौद, आनंदपुर, मिर्रीटोला, कुम्हारखान, कनेरी, कुलिया, खर्रा, ठेकवाडीह और दुपेचरा ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जन शामिल हुए थे। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 517 आवेदन, तहसील गुरूर को 82, महिला एवं बाल विकास विभाग को 24, विद्युत विभाग को 20 एवं कृषि विभाग को 12 आवेदन सहित कुल 1038 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कुल 721 आवेदनों का निराकरण किया गया। 
क्रमांक/239/ठाकुर

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english