आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की लिखित परीक्षा स्थगित
बिलासपुर/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत वर्ष 2026-27 में निजी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली थी, जिसके माध्यम से अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाना था।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर ने बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया में विलंब होने के कारण इस लिखित परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और उनके पालकों को सूचित किया जाता है कि वे इस आयोजित लिखित परीक्षा के संबंध में आवेदन जमा न करें। आबंटित संस्थाओं में प्रवेश को लेकर शासन से जैसे ही नए निर्देश प्राप्त होंगे, उसकी सूचना पृथक से जारी की जाएगी।











Leave A Comment