ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार के अंतर्गत बालोद जिले में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन निरंतर जारी

0- हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा नगर पंचायत अर्जुंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर 
0- जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी हुए शामिल
बालोद. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा उन्हें शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु बालोद जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज नगर पंचायत अर्जुंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्री नरेश यदु, नगर पंचायत अर्जुंदा के अध्यक्ष श्री प्रणेश जैन, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
इस दौरान अतिथियों के द्वारा हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरण, मत्स्य पालन प्रचार योजना हितग्राहियों को मछली जाल, दिव्यांग जनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र भी प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। नगर पंचायत अर्जुंदा में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 338 आवेदन प्राप्त हुए थे। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने सभी विभाग के अधिकारियों को शिविर में आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवदेनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने कहा कि “संवाद से संपूर्ण समाधान” केवल एक नारा नहीं बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्जुंदा वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे लोगों में संतोष और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शिविर को संबोधित करते हुए सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों को पूरी संवदेनशीलता के साथ निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही करने को कहा। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english