हितग्राहियों को आवास की चाबी, जॉबकार्ड और साइकिल-ट्राईसिकल का वितरण
0- आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जरौद (क) में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 1210 आवेदन में से 995 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जरौद (क) में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 1210 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 995 आवेदनों का अधिकारियों ने मौके पर ही निराकरण किया। निराकृत आवेदनों में राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।
कार्यक्रम में मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम कार्ड नवीनीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन और गोदभराई के कार्यक्रम संपन्न हुए। कृषि विभाग ने किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड वितरित किए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को साइकिल व ट्राईसिकल प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गुरु श्री सौरभ साहेब, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, जिला पंचायत सदस्य श्री वतन चंद्राकर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे एवं एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।












Leave A Comment