तिल्दा विकासखंड के ग्राम भुरसुदा (गुजरा) में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन
0- योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित, सुशासन तिहार शिविर में 706 आवेदन प्राप्त
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत भुरसुदा के ग्राम गुजरा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु उपस्थित हुए। शिविर में कुल 706 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला पंचायत सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
शिविर के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की त्रैमासिक पत्रिका "दीदी मन के गोठ" का विमोचन मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर द्वारा किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं लाभ वितरित किए गए। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को मिनरल मिक्चर प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र तथा 5 हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए। साथ ही 3 महिला सदस्यों को इंटरप्राइज फाइनेंस के चेक प्रदान किए गए।
स्वास्थय विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं 3 हितग्राहियों को ग्रीन पालना वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 5 किसानों को ढेंचा एवं मूंग बीज तथा 5 हितग्राहियों को मृदा स्वास्थय कार्ड दिए गए। मनरेगा अंतर्गत 12 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए।
राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति प्रमाण पत्र एवं स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। श्रम विभाग ने 10 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान किए। खाद्य विभाग द्वारा 5 राशन कार्ड तथा उज्ज्वला योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को छड़ी प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री महेंद्र साहू, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम तिल्दा श्री आशुतोष देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।












Leave A Comment