587 अनजान मृतकों का पिंडदान व तर्पण किया गया
धमतरी। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर रुद्रेश्वर महादेव घाट में स्वर्गधाम सेवा समिति ने अनजान मृतकों का पिंडदान एवं तर्पण किया। सुबह 10.30 बजे पंडित रामअवतार तिवारी ने विधि विधान से सभी 587 अनजान मृतकों का पिंडदान एवं तर्पण कराया। महानदी के रूद्रेश्वर घाट में पूजा पश्चात पिंडदान कर मृतात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवाभावी चिकित्सक डा रोशन उपाध्याय ने पितृ पक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष 16 दिनों का महोत्सव है। जल, भोजन ,हवन के माध्यम से हम पितरों को तर्पण करते हैं। शास्त्र पितृ पक्ष को महोत्सव के रूप में मनाने कहता है। इस अवसर पर स्वर्गधाम सेवा समिति के महासचिव अशोक पवार, धमतरी निगम के महापौर विजय देवांगन, राजमानस संघ के अर्जुनपुरी गोस्वामी, स्वर्गधाम सेवा समिति के अध्यक्ष एवंत गोलछा, गोपाल शर्मा,श्यामा साहू, लक्ष्मण राव मगर, जगजीवन सिंह, अमनगिरी गोश्वामी, हरीश सिन्हा, प्रवीण टिकरिहा, बिहारीलाल अग्रवाल, तीरथराज फुटान, सियाराम साहू, विनोद पांडे, राजा श्रीवास्तव, चित्ररेखा निर्मलकर , योगेश बाबर, विशाल गौरी उपस्थित थे।
Leave A Comment