ब्रेकिंग न्यूज़

एशियाई पैरा खेलों में पैरा एथलेटिक्स में सोने की बौछार, भारत पांचवें स्थान पर

नागोया.  फर्राटा धाविका सिमरन, ऊंची कूद में प्रवीण कुमार और शॉटपुट में सचिन खिलाड़ी ने नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते और ट्रैक और फील्ड खिलाड़ियों ने बुधवार को पांच स्वर्ण समेत 22 पदक भारत की झोली में डालकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया । सिमरन (महिलाओं की 100 मीटर टी12), प्रवीण (पुरूषों की ऊंची कूद टी44.64) और सचिन (पुरूष शॉटपुट एफ46) के अलावा दिलीप गावित (पुरूषों की 100 मीटर टी47) और आयुष वर्मा (पुरूषों की शॉटपुट एफ53) ने भी स्वर्ण पदक जीते । पुरूषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में भारत ने 'क्लीन स्वीप' करते हुए तीनों पदक जीते । पैरा तीरंदाजी, पैरा तैराकी और पावरलिफ्टिंग में भी भारत ने पदक जीते ।
भारत को अब तक मिले 14 में से 13 स्वर्ण पैरा एथलेटिक्स दल ने जीते हैं । भारत ने 22 रजत (14 एथलेटिक्स में) और 26 कांस्य (15 एथलेटिक्स में) समेत कुल 62 पदक अपने नाम किये हैं । सिमरन ने 12.02 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा जीतकर एशियाई पैरा खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने मंगलवार को खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर स्पर्धा में स्पर्धा पदक जीता था। भुजाहीन कंपाउंड तीरंदाज शीतल देवी ने महिला युगल में पायल नाग के साथ रजत पदक जीता ।
तैराकी में रवि कार्तिक बुदिगिना ने इन खेलों में दूसरा रजत अपने नाम किया जब वह पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस13 श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहे । हिमांशु नंदल ने पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एस11 स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए एशियाई पैरा खेलों में अपना दूसरा कांस्य पदक जीता। पैरा बैडमिंटन में कृष्णा नागर और सिवाराजन सोलाइमलाइ ने पुरूष युगल एसएच6 स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि एसएल4 वर्ग में गत चैम्पियन सुहास एल वाई, नवीन सिवाकुमार और अभिजीत सखुजा सेमीफाइनल में पहुंच गए । कृष्णा और सिवाराजन तीन मैचों में एक जीत और दो हार के बाद दूसरे स्थान पर रहे । सिर्फ चार टीमें होने के कारण ग्रुप में स्थिति के आधार पर पदक तय किये गए । पावरलिफ्टिंग में पोलियो से जूझ रही कस्तूरी राजामणि ने महिलाओं के 67 किलो वर्ग में रजत पदक जीता ।
एथलेटिक्स में भारत 62 स्पर्धाओं में भाग ले रहा है और उसे 60 में पदक जीतने की उम्मीद है । अभी दो दिन की स्पर्धायें बाकी हैं और भारत 41 पदक जीत चुका है । पेरिस पैरालम्पिक 2024 में दो कांस्य जीतने वाली प्रीति पाल समेत तीन खिलाड़ियों ने दो पदक जीते हैं । प्रीति ने महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में जत पदक जीता । वह मंगलवार को 200 मीटर टी35 में दूसरे स्थान पर रही थी। सिमरन ने 12.02 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा जीतकर एशियाई पैरा खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने एक बार फिर ईरान की हजार सफरजादेह को पछाड़ा जो 12.30 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। सिमरन ने मंगलवार को खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
भारत को दिन का पहला पदक आयुष वर्मा ने दिलाया जिन्होंने पुरुषों की शॉट पुट एफ53 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने खाते में दूसरा पदक जोड़ा। आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर का थ्रो करके पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी44/64 स्पर्धा में खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि बंटी ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। प्रवीण ने 2.05 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक, जबकि बंटी ने 1.92 मीटर की कूद के साथ रजत पदक हासिल किया। पुरूषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में सचिन खिलारी ने एशियाई पैरा खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि भारत के ही मोहम्मद यासर ने तीसरे प्रयास में 15.06 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता, जबकि परवीन 14.94 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सुबह के सत्र में बंटी (पुरुषों की ऊंची कूद टी44/64), भाग्यश्री जाधव (महिलाओं के शॉट पुट एफ34), मोहम्मद यासर (पुरुषों के शॉट पुट एफ46) और मनजीत (पुरुषों के भाला फेंक एफ12/13) ने रजत पदक हासिल किए। अनुभव चौधरी (पुरुषों की 100 मीटर टी35), परवीन (पुरुषों का शॉट पुट एफ46) और राकेशभाई भट्ट (पुरुषों की 100 मीटर टी37) ने कांस्य पदक जीते। दिलीप गावित ने पुरूषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि भारत के ही मोहम्मद मोर्सिंगनाकथ को रजत पदक मिला । टी46 खिलाड़ी गावित ने 10 . 69 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण हासिल किया । वहीं टी47 खिलाड़ी मोर्सिंगनाकथ ने 10 . 72 सेकंड का समय निकाला । शरथ माकनहल्ली का पुरुषों की 1500 मीटर टी12 स्पर्धा में जीता कांस्य पदक रजत में बदल गया जब मूल रूप से स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को नियमों के उल्लंघन के कारण अयोग्य घोषित किया गया। माकनहल्ली ने चार मिनट 11.01 सेकेंड के अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता था। सुखचैन ने पुरुष भाला फेंक एफ55 स्पर्धा में 29.94 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता। पैरालंपियन करमज्योति दलाल ने महिला चक्का फेंक एफ55 स्पर्धा में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english