सेवा की कहानी- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आमजनों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ
0- छोटी सब्जी दुकान को मिला सहारा, दारा सिंह की आमदनी में हुआ इजाफा
0- पीएम स्वनिधि योजना से मिले 25 हजार रुपए ने व्यवसाय को दी मजबूती
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। विष्णु के सुशासन में शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के एक छोटे सब्जी व्यवसायी श्री दारा सिंह की कहानी सामने आई है।
सीमित आमदनी के बीच छोटी सी सब्जी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री दारा सिंह के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आर्थिक संबल बनकर आई। योजना के तहत मिले 25 हजार रुपए के ऋण से उन्होंने अपने व्यवसाय को बेहतर बनाया। दुकान में जरूरी व्यवस्थाएं बढ़ीं, सब्जियों का स्टॉक बेहतर हुआ और आमदनी में भी वृद्धि हुई।
शासकीय योजना की मदद से किस तरह मेहनतकश परिवार आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहा है इस कहानी से पता लगता है। ऋण मिलने से पहले सीमित आय के कारण श्री दारा अपने सब्जी व्यवसाय का पर्याप्त विस्तार नहीं कर पा रहे थे। दुकान में आवश्यक व्यवस्थाओं और सामान की कमी के कारण उनकी आय भी प्रभावित होती थी।
मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिसके तहत 25 हजार रुपए का ऋण मिलने के बाद दारा सिंह ने अपनी दुकान में सुधार किया। अब वे बेहतर तरीके से सब्जियों का स्टॉक रख पा रहे हैं। दुकान अधिक सुव्यवस्थित हुई है और व्यवसाय बढ़ने के साथ उनकी आय में भी सुधार आया है।
दारा सिंह बताते हैं कि व्यवसाय बेहतर होने से अब वे अपने परिवार का भरण-पोषण पहले से बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं और भविष्य को लेकर भी सकारात्मक हैं।
पीएम स्वनिधि योजना से मिली सहायता दारा सिंह के लिए केवल ऋण नहीं, बल्कि अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर बनी। आज वे अपनी मेहनत के बल पर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं तथा उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।








.jpeg)


Leave A Comment