पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
0- एक्ट के तहत नए पंजीयन, नवीनीकरण एवं निरस्तीकरण के आवेदनों को मिली मंजूरी
रायपुर. कलेक्टर एवं जिला समुचित प्राधिकारी (PCPNDT) डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री उत्तम प्रसाद रजक की अध्यक्षता में पुनर्गठित PCPNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार समीक्षा करते हुए समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए, जिसके अंतर्गत 17 निजी संस्थाओं तथा 01 शासकीय संस्था से प्राप्त नए पंजीयन के आवेदनों का अनुमोदन किया गया। साथ ही पूर्व से संचालित 13 निजी संस्थाओं के नवीनीकरण आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा स्वयं के द्वारा निरस्त करने हेतु आवेदन देने वाली 16 सोनोग्राफी संस्थाओं के पंजीयन निरस्तीकरण हेतु अनुमोदन दिया गया।
उक्त बैठक में समिति के सदस्य डॉ, डॉ. अंकित शर्मा (भेषज रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीपा अग्रवाल (शिशु रोग विशेषज्ञ), श्री राधेश्याम नागवंशी (उप संचालक, लोक अभियोजन), श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया (उप संचालक, जिला जनसंपर्क अधिकारी) एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती खुशबू शर्मा (कनिष्का फाउंडेशन), श्रीमती अमृता श्रीवास्तव (अनुप्रभा फाउंडेशन), श्रीमती रेखा शर्मा (प्रांजल सेवा समिति) उपस्थित थीं। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों में नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश चतुर्वेदी एवं सलाहकार डॉ. प्रगति जायसवाल भी उपस्थित रहे।








.jpeg)


Leave A Comment