ब्रेकिंग न्यूज़

 पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

0- पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार
राजनांदगांव। कभी हर महीने आने वाला 4 से 5 हजार रूपए का बिजली बिल छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूटोला निवासी श्री होसीलाल साहू के परिवार के लिए चिंता का कारण बन गया था। परिवार की जरूरतों के बीच बिजली बिल की इतनी बड़ी राशि चुकाना आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में पंचायत एवं सूर्यसभा के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली और उनके परिवार के लिए राहत की नई राह खुली। श्री साहू ने बताया कि सूर्यसभा के माध्यम से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने घर में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया। योजना के अंतर्गत उन्हें केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए तथा राज्य शासन से 30 हजार रूपए कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी का लाभ मिला। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री होसीलाल साहू ने बताया कि उनके घर की छत पर सौर संयंत्र स्थापित होने के बाद उनके परिवार को बिजली के खर्च में बड़ी राहत मिली है। अब हर महीने हजारों रूपए के बिजली बिल का बोझ पहले जैसा नहीं रहा। सौर ऊर्जा ने उनके घर की जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक बचत को भी बढ़ावा दिया है। श्री साहू ने बताया कि कि पहले बिजली बिल भरने की चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब सौर ऊर्जा का लाभ मिलने से परिवार काफी खुश है। वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उनके जैसे सामान्य परिवारों के लिए आर्थिक राहत का माध्यम बनी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english