ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान में जल संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश

0- दवनपुर में ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की सामूहिक शपथ
बिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा विकासखंड कोटा के ग्राम दवनपुर में ‘जल संरक्षण एवं जनभागीदारी’ पर केन्द्रित ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
           जल संसाधन संभाग कोटा के अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश कुमार राठौर ने जल संरक्षण, जनभागीदारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। पीएचई विभाग के उप अभियंता द्वारा जल जीवन मिशन सहित पेयजल से जुड़ी योजनाओं एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि श्री मोहित जायसवाल ने कहा कि जल का संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान में जल की बचत आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की बुनियाद है। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल के संचयन और पानी के सदुपयोग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सिंचाई से वंचित क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। जनजागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जल की प्रत्येक बूंद बचाने और जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english