ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सेतु से अक्षय कुमार को घर के नजदीक मिली शासकीय सेवा

0-शासन की डिजिटल सेवाओं से हर वर्ग हो रहा लाभान्वित
बिलासपुर. शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं का लाभ कम समय में मिल रहा है।
 विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम भाड़म निवासी अक्षय कुमार सोनवानी को भी सेवा सेतु के माध्यम से त्वरित सेवा का लाभ मिला। आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्होंने सेवा सेतु केंद्र गनियारी में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद महज कुछ ही दिनों में उनका आय प्रमाण पत्र तैयार हो गया। पहले आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और प्रक्रिया पूरी होने में अधिक समय लगने की चिंता रहती थी। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने पर अक्षय कुमार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कम समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे उनका समय और श्रम दोनों बचा तथा शासकीय सेवा प्राप्त करना उनके लिए आसान हुआ।
 अक्षय कुमार सोनवानी ने समय पर आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए शासन की डिजिटल सेवा व्यवस्था के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करना उनके लिए सुविधाजनक रहा और कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें काफी राहत मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की डिजिटल सेवाओं से हर वर्ग के नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english