ब्रेकिंग न्यूज़

गांधी जयंती पर जोगिया तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान

 सेवा संकल्प अभियान

‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत नगर पंचायत गुरूर में जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों और नागरिकों ने किया श्रमदान व वृक्षारोपण
बालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गांधी जयंती एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत गुरूर क्षेत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 05 स्थित जोगिया तालाब एवं आसपास के जलस्रोत क्षेत्र में साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण किया गया।
 
कार्यक्रम में नगर पंचायत गुरूर के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार साहू, पार्षदगण श्रीमती अनुसूइया धु्रव, श्रीमती चन्द्रलता साहू, श्रीमती कमलेश शोभित ओझा, श्रीमती मधु जगदल्ले एवं श्री नारायण राम टेके सहित पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री ईशा प्रकाश साहू ने सहभागिता की।
 
इस अवसर पर जय दुर्गे मत्स्य उत्सव समिति, शिव शक्ति महिला स्व-सहायता समूह, जय मां दंतेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह, श्री शिव कृपा महिला स्व-सहायता समूह एवं सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों तथा नगर पंचायत गुरूर के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रमदान किया। सभी ने मिलकर तालाब एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया।
 
अभियान का उद्देश्य जलस्रोतों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से नगरवासियों से भी अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ एवं हरित नगर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english