ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा की कहानी: अपनी जरूरतों के लिए अब रामबाई के हाथ में अपनी राशि, महतारी वंदन से हर महीने मिल रहे एक हजार रुपये

0- अपनी जरूरतों के लिए अब रामबाई के हाथ में अपनी राशि, महतारी वंदन से हर महीने मिल रहे एक हजार रुपये
0- लोसगी की पहाड़ी कोरवा महिला को नियमित आर्थिक सहायता, घरेलू जरूरतों की खरीदी हुई आसान
0- खाते में सीधे पहुंच रही राशि, साबुन-सर्फ से लेकर तेल-मसालों और राशन तक के खर्च में मिल रही मदद
0- हर महीने मिलने वाली सहायता बनी घरेलू बजट का हिस्सा, जरूरत के अनुसार स्वयं कर रहीं राशि का उपयोग
रायपुर। अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए हाथ में अपनी राशि होने का भरोसा महिलाओं को आर्थिक सहूलियत देता है। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लोसगी निवासी पहाड़ी कोरवा महिला श्रीमती रामबाई के लिए महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये इसी भरोसे का आधार बने हैं। योजना की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच रही है, जिसे वे स्वयं निकालकर परिवार की रोजमर्रा की आवश्यकताओं पर खर्च कर रही हैं।
साबुन, सर्फ, तेल, हल्दी-मसाले और खाने-पीने की सामग्री जैसी घर की छोटी लेकिन जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि रामबाई के काम आ रही है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से इन जरूरतों के लिए हर महीने उनके पास अपनी राशि उपलब्ध रहती है।
रामबाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना की राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में आती है। जरूरत पड़ने पर वे स्वयं राशि निकालकर घर के लिए आवश्यक सामान खरीदती हैं। हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये अब उनके घरेलू बजट में उपयोगी सहयोग बन गए हैं।
रामबाई कहती हैं, “हर महीने एक हजार रुपये मेरे खाते में आते हैं। इस पैसे को निकालकर घर-खर्च चलाती हूं। साबुन, सर्फ, तेल, हल्दी-मसाला और खाने-पीने का सामान खरीदने में यह पैसा काम आता है। इससे हमें बहुत मदद मिल रही है।”
नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से रामबाई को घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक सहूलियत मिली है। सीधे बैंक खाते में राशि पहुंचने से वे अपनी आवश्यकता और प्राथमिकता के अनुसार इसका उपयोग कर पा रही हैं।परिवार में होने वाले रोजमर्रा के छोटे-छोटे खर्चों के लिए यह सहायता उपयोगी साबित हो रही है। इससे घर की जरूरी सामग्री की खरीदी के लिए हर महीने एक निश्चित राशि उपलब्ध हो रही है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत रामबाई की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता किस तरह दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में सहयोगी बन रही है। अपने बैंक खाते में सीधे राशि मिलने और जरूरत के अनुसार स्वयं उसका उपयोग करने से उन्हें आर्थिक सहूलियत मिली है।
योजना से मिल रही सहायता पर खुशी जताते हुए रामबाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “विष्णु भैया” महिलाओं की मदद कर रहे हैं और हर महीने समय पर राशि मिलने से घर की जरूरतें पूरी करने में आसानी हो रही है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english