ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सुरेश कुमार जायसवाल की खेती को मिला आर्थिक संबल

0- सेवा संकल्प अभियान में सामने आई ग्राम भल्लौर के किसान की कहानी
0- किसान सम्मान निधि की राशि से खाद, बीज और खेती की अन्य जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद
रायपुर। एमसीबी/ खेती में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की उपलब्धता किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। इन आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बन रही है। सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई ग्राम भल्लौर निवासी किसान सुरेश कुमार जायसवाल की कहानी भी योजना से खेती-किसानी को मिल रहे इसी संबल को दर्शाती है। सुरेश कुमार जायसवाल खेती के माध्यम से अपने परिवार की आजीविका को आगे बढ़ा रहे हैं। कृषि कार्य के दौरान खाद, बीज एवं अन्य जरूरी सामग्री की खरीदी के लिए समय-समय पर राशि की आवश्यकता होती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे खेती से जुड़ी इन्हीं आवश्यकताओं को पूरा करने में करते हैं।
 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। यह सहायता किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग प्रदान करती है। सुरेश कुमार जायसवाल बताते हैं कि योजना के तहत मिलने वाली राशि उनके लिए खेती के समय उपयोगी साबित होती है। इस राशि से वे खाद, बीज एवं खेती-किसानी से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करते हैं। इससे कृषि कार्यों के दौरान होने वाले छोटे-बड़े खर्चों को पूरा करने में उन्हें मदद मिलती है।
 सुरेश कुमार जायसवाल बताते हैं कि खेती में कई कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने होते हैं। फसल की बुवाई से लेकर उसकी देखभाल तक विभिन्न चरणों में जरूरी कृषि सामग्री की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में किसान सम्मान निधि के रूप में मिलने वाली राशि खेती की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बनती है। योजना से मिलने वाली सहायता का उपयोग सीधे कृषि कार्यों में करने से खाद-बीज जैसी जरूरी सामग्री की व्यवस्था करने में उन्हें सुविधा मिल रही है। इससे सीमित संसाधनों के बीच खेती को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में आर्थिक सहयोग मिल रहा है।
 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए सुरेश कुमार जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती की जरूरतों के लिए मिलने वाली यह सहायता उपयोगी साबित हो रही है।
सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभवों को सामने लाया जा रहा है। ग्राम भल्लौर के किसान सुरेश कुमार जायसवाल की कहानी बताती है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में मिलने वाली सहायता खेती की आवश्यकताओं को पूरा करने में किसानों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english