ब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 1 कार्यालय का किया निरीक्षण

जोन 1 द्वारा एसबीएम अंतर्गत सीटीयू अंतर्गत कबाड़ निष्पादन की कार्रवाई देखी
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 1 खमतराई पानी टंकी परिसर जोन कार्यालय का निरीक्षण किया. आयुक्त ने जोन 1 द्वारा जोन कार्यालय परिसर में की जा रही स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम ) अंतर्गत सीटीयू अंतर्गत कबाड़ सामग्रियों को निष्पादित करने की कार्रवाई को देखा. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कबाड़ सामग्रियॉं को नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नीलाम करने कार्रवाई हेतु नगर निगम मोटर कर्मशाला में भेजने के सम्बंधित जोन अधिकारियों को निर्देश दिए. 
रायपुर नगर निगम जोन 1कार्यालय द्वारा जोन कार्यालय में विगत अनेक वर्षो से रखी हुई लगभग 35 साइकिलें महिला एवं बाल विकास विभाग को भिजवा दी गयी हैँ, वहीं लगभग 27 व्हीलचेयर्स हमर अस्पताल को भिजवा दी गयी हैँ. नगर निगम जोन 1 कार्यालय परिसर में रखी कबाड़ सामग्रियों को शीघ्र नगर निगम मोटर कर्मशाला में शीघ्र नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई करने हेतु भिजवाने की कार्रवाई की जा रही है. अन्य अपशिष्ट सामग्रियों को निष्पादित करने कार्रवाई भी स्वच्छ भारत मिशन ( एसबीएम ) अभियान के अंतर्गत सीटीयू के अंतर्गत आयुक्त के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम जोन 1 कार्यालय द्वारा की जा रही है.
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ियारी दीक्षा नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन जलागार के निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया और जोन अधिकारियों को निर्माण कार्य को तत्काल गतिमान करते हुए अगले वर्ष गर्मी के पूर्व पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. आयुक्त ने जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत गोंदवारा ब्रिज के पास के क्षेत्र का निरीक्षण कर वहाँ शीघ्र बाजार व्यवस्थापन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इस दौरान नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english