छत्तीसगढ़ में दोबारा से कांग्रेस सरकार बनने पर फिर किसानों का कर्ज माफ होगा-खड़गे
रायपुर। । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अभनपुर और चंद्रपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोबारा से कांग्रेस सरकार बनने पर फिर किसानों का कर्ज माफ होगा। केजी से लेकर पीजी तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। 500 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी महिलाओं के खाते में जमा होगी। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी और 17 लाख 50 हजार गरीब परिवारों को खुद का घर मिलेगा। पिछली बार चुनाव से पहले कांग्रेस ने जो वायदे किए थे, वह पूरे किए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की। छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले। मुफ्त इलाज, सस्ती दवाई दी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा लाई, खाद्य सुरक्षा कानून लाई। कांग्रेस ने बच्चों की पढ़ाई के लिए काम किया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित चार राज्यों में से तीन में ओबीसी मुख्यमंत्री हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक में कांग्रेस के ओबीसी मुख्यमंत्री हैं। केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।








.jpg)



.jpg)

Leave A Comment