धान की खरही में युवकों ने लगाई आग, फसल जलकर खाक
राजनांदगांव। गंडई-पंडरिया के वार्ड एक में तीन आरोपी युवकों ने धान की खरही में आग लगा दी। आग लगने के कारण फसल जलकर राख हो गया। किसान टीकम साहू ने चार एकड़ की धान की फसल को एकत्रित कर खरही बनाकर बाड़ी में रखा था। जिसे गांव के आरोपियों भगवानी साहीू, कुश साहू, छोटू साहू ने आग के हवाले कर दिया। जिससे धान की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। खरही में आग की रोशनी से किसान मौके पर पहुंचा तो तीनों युवक भागते हुए नजर आए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक मौके से भाग निकले। आगजनी की सूचना तत्काल दमकल टीम को दी गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन फसल को जलने से नहीं बचाया जा सका। आगजनी में आसपास के खेत में रखे पैरा भी जल गए। आगजनी में किसान को करीब डेढ़ से दो लाख रुपये को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। किसान ने सोसायटी से कर्ज लेकर खेती की थी। युवकों ने खरही में आग क्यों लगाई अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में गंडई पुलिस ने आरोपियों भगवानी साहीू, कुश साहू, छोटू साहू के खिलाफ धारा 436, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। आरोपितों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। file photo

.jpg)



.jpg)



.jpeg)

Leave A Comment