बालोद जिले में अब तक 01 लाख 56 हजार 862 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीद
बालोद। , बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 199 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 42 हजार 932 किसानों द्वारा कुल 01 लाख 56 हजार 862 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 344 करोड़ 33 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 14 हजार 526 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 47 हजार 913 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 08 हजार 948 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 3752 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 15 हजार 306 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। file photo

.jpg)










.jpeg)

Leave A Comment