नगर निगम ने सालेम स्कूल की दीवार के पास अभियान चलाकर लगभग 35 अवैध ठेलों को हटाकर जप्त किया
एनआईटी के पास, संतोषी नगर, संतोषी नगर मार्ग, जोन 9 के क्षेत्र में भी अवैध कब्जे हटाए गये
रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार, रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार अभियान चलाकर विभिन्न मार्गो में अवैध कब्जोँ को हटाने की कार्यवाही की है। . नगर निगम के नगर निवेश विभाग मुख्यालय उड़न दस्ता एवं जोन की नगर निवेश विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में सालेम स्कूल के पास दीवार के समीप अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे लगभग 35:ठेलों को हटाकर अभियान चलाकर जप्त करने की कड़ी कार्यवाही की एवं इससे नागरिकों को त्वरित राहत प्राप्त हुई। नगर निगम की टीम ने सांध्यकालीन अभियान चलाकर जी. ई. रोड में एन. आई. टी. के समीप सड़क पर कब्जा जमाकर अवैध रूप से व्यवसायरत लगभग 40 अवैध ठेलों को कड़ाई के साथ जप्त करने की कार्यवाही की है। संतोषी नगर मुख्य मार्ग एवं निगम जोन 9 के क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो में निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने सम्बंधित जोनों की टीम के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अभियान चलाकर विभिन्न मुख्य मार्गो को अवैध कब्जोँ से मुक्त करवाया एवं नागरिकों को त्वरित राहत दिलवाई.।





.jpg)
.jpg)





.jpeg)

Leave A Comment