भिलाई के सेक्टर 7 के माताधाम मंदिर में शनिवार को गीता महायज्ञ

-सुबह छह से सात बजे तक नगर संकीर्तन
-यज्ञ के तुरंत बाद विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ
- दोपहर को भंडारे का आयोजन
-शाम को भजन संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन
टी सहदेव
भिलाई नगर। सेक्टर 07 स्थित माताधाम मंदिर में इस शनिवार को गीता जयंती के पावन पर्व पर गीता महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भगवद्गीता प्रचार संघ द्वारा आयोजित होने वाले गीता महायज्ञ का यह 17 वां वर्ष है। संघ के संयोजक पी मुरहरि ने बताया कि यह आयोजन मां मंकिनम्मा जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में हो रहा है। आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए कैंप 01 स्थित शिवानंद भजन मंदिर में के. यर्रन्ना की अध्यक्षता में एक भी बैठक हुई।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह छह से सात बजे तक नगर संकीर्तन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात कलश स्थापना की जाएगी। फिर नौ बजे से साढ़े तीन घंटे तक गीता महायज्ञ होगा। यज्ञ के तुरंत बाद विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ कर श्री हरि के नामों की महिमा का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर को नारायण सेवा यानी कि भंडारा भी रखा गया है। शाम को भजन संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
भगवद्गीता प्रचार संघ महाराष्ट्र में नागपुर, आंध्रप्रदेश में श्रीकाकुलम, ओडि़शा में गजपति और छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, भिलाई नगर के खुर्सीपार और पुरैना में कई स्थानों पर कार्यक्रम दे चुका है। बताते चलें कि यह संघ हर साल 25-30 पारायण अनुष्ठान आयोजित करता है। मुरहरि ने प्रचार संघ के बारे में बताया कि आयोजक दक्षिणा में जितनी भी राशि देते हैं, उसे हम ग्रहण कर लेते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से प्रचार संघ द्वारा खुर्सीपार जोन-2 के शिर्डी साईं बाबा मंदिर प्रांगण में भीष्म एकादशी के उपलक्ष्य में गीता यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।











.jpeg)

Leave A Comment