वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल फिर बने मंत्री
- भाजयुमो कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया था
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल चौथी बार छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री बनाए गए हैं। उनका कौन सा विभाग होगा, इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है। आज राजभवन में उन्हें राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भाजपा के आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल की विधानसभा चुनाव में इस बार की जीत ऐतिहासिक रही। 64 साल के हो चुके बृजमोहन अग्रवाल ने अपना राजनीतिक सफर वर्ष 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था। 1980 से 1985 के बीच वे अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष रहे। इस बीच 1981 से 1982 में वे रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष और विश्वविद्यालय छात्र संघ के प्रमुख सलाहकार रहे। 1982 से 1983 में वे कल्याण महाविद्यालय भिलाई में छात्र संघ अध्यक्ष रहे। 1984 में भाजपा में उनकी सक्रियता बढ़ी। 1986 में बृजमोहन अग्रवाल भाजयुमो मप्र के प्रदेश मंत्री ूमो और 1988 से 1990 के बीच उन्होंने भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष का पद संभाला।
वर्ष 1990 में पहली बार वे तत्कालीन मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक के रूप में निर्वाचित हुए। इसके बाद उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा। उसके बाद 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और फिर 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। वर्ष 2000 में वे लोक लेखा समिति और कार्र्य मंत्रणा समिति के सदस्य रहे। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद जब 2003 में पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव हुए तो बृजमोहन अग्रवाल विधायक बने और उन्हें गृह, जेल, श्रम, संस्कृति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली। 2006 में वे वन, राजस्व और पुनर्वास, पर्यटन, संस्कृति, विधि और विधायी कार्य, धार्मिक न्यास और धर्मस्व, खेल और युवक कल्याण विभाग के मंत्री बने। 2008 में बृजमोहन अग्रवाल ने लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा, धार्मिक न्याय और धर्मस्व, संस्कृति , संसदीय कार्य, पर्यटन विभाग के मंत्री पद संभाला।
2013 में उन्होंने रायपुर शहर दक्षिण सीट 34,799 के अंतर से जीती और डॉ. रमन सिंह के तीसरे मंत्रालय में कृषि और जैव-प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन, सिंचाई, अयाकट और धार्मिक ट्रस्ट और बंदोबस्ती के कैबिनेट मंत्री बने। 2013 में वे रायपुर दक्षिण से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे और अब वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।





.jpg)
.jpg)





.jpeg)

Leave A Comment