बालोद और डौण्डीलोहारा के इन गांवों में किया जाएगा 25 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
बालोद । केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत सोमवार 25 दिसम्बर को बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोरी में सुबह 10 बजे एवं ग्राम भेंगारी में दोपहर 02.30 बजे तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सोरली में सुबह 10 बजे एवं ग्राम कापसी में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भरदाखुर्द में 10 बजे एवं मोंहदीपाट में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। file photo














Leave A Comment