बालोद जिले में अब तक 03 लाख 97 हजार 981 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी
बालोद। बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 181 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 93 हजार 850 किसानों द्वारा कुल 03 लाख 97 हजार 981 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 871 करोड़ 97 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 03 लाख 54 हजार 319 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 02 लाख 51 हजार 894 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 46 हजार 87 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5524 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21,184 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।












.jpeg)

Leave A Comment