तेज रफ्तार 2 बाइक की टक्कर, 4 युवकों की गई जान
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने से टक्कर से ये हादसा हुआ। तुमला थाना क्षेत्र के गंझियाडीह धान मंडी के पास की घटना है। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है। पत्थलगांव एसडीओपी ने बताया कि गंंझियाडीह गांव में शुक्रवार रात रात 9 बजे दो बाइक का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। एक बाइक पर 3 और दूसरी बाइक पर 2 लोग सवार थे। दोनों ही बाइकर्स काफी स्पीड से गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान गंझियाडीह धान मंडी के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे मे चार युवकों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार दोनों गाडिय़ों की टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक में तुरंत आग लग गई वहीं दूसरी बाइक के परखच्चे उड़ गए। 3 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंझरिया निवासी, दूसरा चंदन नायक गंझियाडीह निवासी और तीसरे का नाम उमाशंकर निवासी कोल्हेंझरिया निवासी है।
मुख्यमंत्री ने संवेदना जताई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, जशपुर जिले के तुमला क्षेत्र के गंझियाडीह धान मंडी में घटित बाइक दुर्घटना में 4 युवकों के देहावसान की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई तथा एक युवक के गंभीर स्थिति में होने की खबर आ रही है। मैं प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। घायल युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।












.jpg)

Leave A Comment