बिलासपुर जिले में होली खेलने के दौरान हुए विवाद में जवान ने एक युवक को गोली मारी
बिलासपुर। बिलासपुर जि ले के मल्हार थाना क्षेत्र में सोमवार को होली खेलने के दौरान हुए विवाद में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल केजवान ने एक युवक पर गोली चला दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी अर्चना झा, सीएसएपी उदयन बेहर , मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था । गोली चलाने वाला आरोपी जवान पुलकेश जो कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की दूसरी बटालियन "सकरी" में पदस्थ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला मल्हार थाना क्षेत्र के मस्तूरी का है। मल्हार में देव हेल्थ केयर के बगल में खाली जमीन पर प्रार्थी पीयूष सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ होली खेल रहा था। सभी नगाड़ा और संगीत बजा रहे थे। वहीं बगल में आरोपी जवान पुलकेश नापित का घर है, जिसने अपने घर की छत से सभी लोगों को वहां शोर शराबा करने से मना किया। इसी दौरान उसने अपने पावर एयर राइफल से पीयूष सिंह ठाकुर को जान से मारने की नियत से गोली चला दी।. पहली गोली नही लगी तो आरोपी ने दूसरा राउंड भरकर फिर से गोली मारी जो पीयूष के सीने के बार्इं ओर लगी। पीयूष वहीं आहत होकर गिर गया।
सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीयूष को को मस्तूरी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। बाद में प्रार्थी पीयूष सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर आरोपी पुल्केश नापित के खिलाफ धारा 307, 294 भादवि का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की एयर पावर रायफल भी जप्त कर ली है। मामले में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया।
Leave A Comment