मुख्यमंत्री विष्णु देव के सामने कांग्रेस की महापौर सहित 1500 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
- मुख्यमंत्री साय, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया स्वागत
-कांग्रेस सहित आप, जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुये
जगदलपुर। नामांकन जमा करने के अंतिम दिन बुधवार को भाजपा की नामांकन रैली सभा में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू, कांग्रेसी पार्षदों सहित 1500 से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री श्री साय, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पुष्प गुच्छ देकर भाजपा का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया।
भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू, कांग्रेसी पार्षद यशवर्धन राव, श्वेता बघेल, नेहा ध्रुव आदि सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, आप पार्टी, जोगी कांग्रेस समेत सामाजिक संस्थाओं के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं। जिले की जगदलपुर, चित्रकोट व बस्तर विधानसभा से बहुत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा का हाथ थाम लिया है। भाजपा ने अपने बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के नाम की घोषणा 2 मार्च को कर दी थी और भाजपा का प्रचार प्रसार भी तेजी से हो रहा है।
Leave A Comment