रेखा सिंह तालपुरी महिला समिति की तीसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं
-टी सहदेव
भिलाई नगर। अधिवक्ता रेखा सिंह तालपुरी बी ब्लॉक महिला समिति की तीसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं। वे पिछले सात वर्षों से अध्यक्ष पद संभाले हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन में चुनाव अधिकारी की भूमिका धनेश्वरी शर्मा ने निभाई। महिला समिति में फिलहाल 200 सदस्य हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि तालपुरी की अन्य महिलाओं ने भी समिति में शामिल होने की इच्छा जताई है। सदस्यों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शीघ्र ही और पदों का विस्तार किया जाएगा।
एक निजी रेस्टॉरेंट में रविवार को हुए चुनाव में नीतू साहू सचिव, सरोज तिवारी सह सचिव, महिमा धोबले उपाध्यक्ष, मोना सिंह कोषाध्यक्ष, धनेश्वरी शर्मा उप कोषाध्यक्ष तथा रेखा मालवीया मीडिया प्रभारी बनाई गई हैं, जबकि अनीता सिंह, आशा जानी, मनोरमा सिंह, माला यादव, ममता शुक्ला, मनीषा हाड़गे, कृतिका साव, किरण शर्मा, सीमा देवांगन, गायत्री देवांगन एवं श्यामली मुखर्जी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। रेखा सिंह महिलाओं को जागरूक करने के लिए समिति के माध्यम से कॉलोनी में समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करती हैं। बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने, टीमवर्क और कार्यशैली की खूबियों के कारण महिलाओं में रेखा सिंह की जबरदस्त पकड़ है। मालूम रहे कि समिति का कार्यकाल दो वर्षों का होता है।
Leave A Comment