एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान
कोलकाता। बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई है। वे 24 साल की थीं। रविवार, 20 नवंबर को अभिनेत्री का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि एंड्रिला शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। वह कोमा में थीं और उनकी आर्थिक मदद के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह भी आगे आए थे। मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हो गई। एक्ट्रेस ने दोपहर 12.59 बजे आखिरी सांसे ली। हॉस्पिटल के सूत्रों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। सीपीआर सपोर्ट भी उन्हें दिया गया। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। 1 नवंबर 2022 को एंड्रिला शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। अस्पताल के बढ़ते कर्ज से भी वह काफी परेशान थीं जिसके बाद बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने मदद का हाथ बढ़ाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 लाख से भी अधिक अस्पताल का खर्च हो चुका था। एंड्रिला शर्मा दो बार कैंसर को मात दे चुकी थीं मगर हार्ट अटैक से वह जीत न सकीं। इतना ही नहीं एंड्रिला कैंसर से जंग जीतने के बाद कमबैक भी कर चुकी थीं। एक्ट्रेस के निधन के बारे में सुन उनके फैंस और कोस्टार्स खासा दुखी हैं और सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं।
एंड्रिला शर्मा मुर्शिदाबाद से आती हैं। उन्होंने साल 2007 में टीवी शो झूमर से डेब्यू किया था। इसके बाद वह जियो काथी, जिबोन ज्योति जैसे कई शोज में काम किया। इतना ही नहीं वह Bhagar जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती हैं।
Leave A Comment