ब्रेकिंग न्यूज़

जलबोर्ड और जोन टीम और पार्षदों के साथ महापौर मीनल पहुँची चंगोराभाठा

चंगोराभाठा पानी टंकी क्षमता 32 लाख लीटर से दो वार्ड डॉ खूबचंद बघेल एवं भक्त माता कर्मा वार्ड को पानी दें
रायपुर/
नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चंगोराभाठा पानी टंकी 32 लाख लीटर क्षमता से दो वार्ड डॉ खूबचंद बघेल वार्ड और भक्त माता कर्मा वार्ड में पानी दें और रायपुरा पानी टंकी से माधव राव सप्रे वार्ड में पानी दें. महापौर ने वार्ड पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, श्री महेन्द्र औसर जोन 5, जोन 8 अधिकारियों, नगर निगम जल बोर्ड  के अधिकारियों की उपस्थिति में चंगोराभाठा जलागार का प्रत्यक्ष अवलोकन किया.
महापौर ने रायपुर नगर निगम में नवगठित जल बोर्ड के अधिकारीगण रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में जोनो की जल विभाग की टीमो को लेकर घूमे एवं नगर निगम क्षेत्र के सभी जलागारो टंकियों के कमांड एरिया की वास्तविक जानकारी लें और टंकी जलागार के उस कमांड एरिया क्षेत्र से पेयजल आपूर्ति नागरिको को करने की व्यवस्था करवाये, ताकि आने वाली गर्मी के मौसम में नागरिको को पेयजल आपूर्ति सुगमता से सतत हो और जल संकट का सामना अनावश्यक रूप से ना करना पड़े। उक्ताशय के निर्देश आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम अधिकारियों को दिये। महापौर ने कहा कि कमांड एरिया क्षेत्र के तहत डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन प्रणाली को  शीघ्र सुव्यवस्थित किया जाये।
      वर्तमान में चंगोराभाठा में 32 लाख लीटर क्षमता के जलागार से डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड, भक्त माता कर्मा वार्ड सहित माघव राव सप्रे वार्ड रायपुरा में जलापूर्ति की जा रही है। किंतु रायपुरा में चंगोराभाठा जलागार से  सतत निरन्तर जलापूर्ति में तकनीकी समस्या का व्यवहारिक सामना करना पड़ रहा है। इस व्यवहारिक जानकारी पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जल बोर्ड के अधिकारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर, उपअभियंता श्री रमेश पटेल को जोन 5 कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर सहित माधवराव सप्रे वार्ड पार्षद श्री महेन्द्र औसर के साथ कमांड एरिया डिस्ट्रीब्यूशन लाईन का तकनीकी सर्वे कर रायपुरा पानी टंकी कमांड एरिया से रायपुरा क्षेत्र माधव राव सप्रे वार्ड को जलापूर्ति व्यवस्थित रूप से करना आवश्यक पाईप लाईन इंटर कनेक्शन करवाकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है ताकि चंगोराभाठा क्षेत्र के 2 वार्ड डॉ खूबचंद बघेल और भक्त माता कर्मा वार्ड क्षेत्र के रहवासियों और रायपुरा क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्षेत्र के रहवासियों को गर्मी में पानी की सतत निरन्तर आपूर्ति हो और जलसंकट का सामना ना करना पडे। चंगोराभाठा जलागार के प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती मीनल चौबे के साथ  डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड की पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू की उपस्थिति रही।
         महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने गर्मी में सतत सुगम जलापूर्ति नागरिको को राजधानी शहर में करने नगर निगम जलबोर्ड के अधिकारियों को संबंधित जोनो के अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र की सभी 45 टंकियों, जलागारो के कमांड एरिया डिस्ट्रीब्यूशन लाईन की वास्तविक जानकारी लेकर निरीक्षण कर जहां टंकी के कमांड एरिया से दूसरे वार्डो में जलापूर्ति में तकनीकी समस्या आ रही हो उसका पाईप लाईन इंटर कनेक्शन कर तकनीकी समाधान त्वरित रूप से गर्मी के पूर्व करने निर्देशित किया है। ताकि 45 टंकियो वाले शहर में 70 वार्डो के रहवासियों को गर्मी में जलसंकट का सामना ना करना पडे। महापौर ने पानी टंकियों के कमांड एरिया क्षेत्र से व्यवस्थित जलापूर्ति तकनीकी रूप से करने निर्देश दिये है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी जोन अधिकारियों और जल बोर्ड के अधिकारियों को नगर निगम क्षेत्र में अवैध नल कनेक्शनो पर नियमानुसार कडी कार्यवाही कर उन्हें विच्छेद कर उनका नियमितिकरण कर वैध नल कनेक्शनधारियों के घरो में गर्मी में पर्याप्त प्रेशर से पेय जल आपूर्ति करना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। इसके साथ ही फील्ड पर निकलकर नलो का पानी टूल्लू पंप से खींचने वालो पर कार्यवाही कर टूल्लू पंप की जप्ती करने और गंदा पानी आने की समस्या का त्वरित समाधान करने पाईप लाईन लीकेज की जानकारी मिलते ही तत्काल सुधार करने के निर्देश जल बोर्ड अधिकारियों को दिये गये है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english