मालवीय रोड, बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, शास्त्री बाजार में मार्गो को किया अतिक्रमण मुक्त
-10 से अधिक दुकानदारों पर सड़क पर अतिक्रमण करने पर लगभग 25000 रूपये से अधिक का ई जुर्माना वसूला गया, लगभग 50 से अधिक ठेलों, गुमटियों को हटाया गया, टीन शेड तोड़कर सड़क पर से कब्जे हटाए गए बाजार प्रमुख मार्गो का यातायात बनाया गया सुगम
रायपुर/ निरन्तर दूसरे दिन रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री अभाष मिश्रा, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय रोड, बैजनाथपारा रोड, एवरग्रीन चौक, शास्त्री बाजार रोड में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार के प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने चलाया गया.
आज लगातार दूसरे दिन चलाये गए टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज लगभग 12 दुकानों के सम्बंधित संचालकों पर सड़क पर सामान रखकर कब्जा करने पर लगभग 25000 रूपये का ई जुर्माना वसूला गया. लगभग 50 से अधिक ठेलों और गुमटियों को सड़क पर से कड़ाई के साथ हटाया गया. सड़क पर किये गए अवैध कब्जे दुकानों के सामने सड़क पर निर्मित टीन शेड को तोड़कर सख्तीपूर्वक हटाए गए. टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार दूसरे दिन चलाये गए अतिक्रमण मुक्त अभियान से राजधानी शहर रायपुर के बाजार के प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया और नागरिकों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत दिलवाई गई.





.jpg)







Leave A Comment